कोलायत: कोलायत थाने के आगे ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, सांखला फांटा पर महिला की दर्दनाक मौत हुई
शुक्रवार को सांखला फांटा के पास हुए सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद शनिवार को मामला गरमा गया। महिला के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में कोलायत थाने के बाहर पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया।परिजनों ने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे में शामिल वाहन के मालिक को थाने बुलाकर मामले में उचित कार्रवाई की जाए।