बांसवाड़ा: कागदी पिकअप के पास नहर में 'टोटा' ब्लास्ट, मछली मारने के दौरान हाथ के उड़े चिथड़े, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना के कागदी पिकअप के पास नहर में अवैध विस्फोटक ('टोटा') से मछली पकड़ने गए एक युवक के हाथ में ही धमाका होने से भीषण हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि कालूराम पुत्र बिजीया निवासी अंकलेश्वर के दाहिने हाथ के चिथड़े उड़ गए, तथा उसका पंजा, अंगूठा और अंगुलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।परिजनों और स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ एमजी अस्पताल में लेकर आए।