कानपुर: किदवई नगर में युवती ने अधिवक्ता पर सरेराह छेड़खानी करने का आरोप लगाया, पुलिस कर रही जांच
किदवई नगर में एक युवती ने अधिवक्ता पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार ने शनिवार शाम 6:00 बजे बताया घटना शुक्रवार देर रात की है।दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है।दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है ।जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।