पंडारक थाना क्षेत्र के मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर सरहन के पास बुधवार को लगभग 10 बजे स्नैक्स से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गढ्ढे में जा गिरा। इससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पंडारक पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात में लग गई। बताया जा रहा है ट्रक में स्नेक्स लदा था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।