दाउदनगर: बाबू अमौना में भाकपा माले के पूर्व प्रखंड सचिव मदन प्रजापति की प्रतिमा का अनावरण, सांसद राजाराम सिंह रहे मौजूद
बाबू अमौना में भाकपा माले के पूर्व प्रखंड सचिव मदन प्रजापति की पुण्यतिथि मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे मनाई गई। काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ने गरीबों और सर्वहारा को आवाज दी और करते-करते समाज में अपनी जगह बनाई। आज देश में सीपीआईएमएल वामपंथी आंदोलन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है।