भभुआ: इंडिया गठबंधन ने भभुआ एकता चौक पर बिहार बंद के समर्थन में किया चक्का जाम
Bhabua, Kaimur | Jul 9, 2025 भभुआ एकता चौक पर आज बुधवार को इंडिया गठबंधन ने बिहार बंद को लेकर 12 बजे चक्का जाम किया। राजद के प्रदेश महासचिव बीरजू सिंह पटेल ने बताया कि 2 महीने पहले ही मतदाता सूची तैयार की गई थी। ऐसे में इतने कम समय में दोबारा पुनरीक्षण करना सरकार की गलत नीति है। उन्होंने मांग किया की पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए या इसे चुनाव बाद किया जाए।