भभुआ: कठवा पुल के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Jul 8, 2025 जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे कठवा पुल के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति मोहरो गांव का रहने वाला जयप्रकाश यादव बताया जाता है। जो अपने गांव से नुआंव की और साइकिल से जा रहा था।