भभुआ: कठवा पुल पेट्रोल पंप के पास साइकिल से घर जा रहे किसान को बाइक की टक्कर से हुई मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जिप सदस्य
Bhabua, Kaimur | Jul 9, 2025 कठवा पुल पेट्रोल पंप के पास साइकिल से घर जा रहा किसान को बाइक की जोरदार टक्कर से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की देर शाम 7:30 बजे की बताई गई। मृतक किसान की पहचान नुआव थाना क्षेत्र के महरों गांव के रामजी सिंह के 47 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश सिंह बताया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जीप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा खेती का कार्य करके वापस घर लौट रहा था।