सेन्हा: लोहरदगा में रक्त की कमी से जूझ रही महिला की मदद को आगे आई जय श्रीराम समिति, रक्तदान कर बचाई जान।
लोहरदगा जय श्रीराम समिति ने मंगलवार शाम 6 बजे एक जरूरतमंद मरीज की सहायता करते हुए रक्तदान कर मानवता और सेवा भाव का परिचय दिया। लोहरदगा निवासी रंजीत महतो की पत्नी दीपिका महतो का इलाज चल रहा है। जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि मरीज के शरीर में रक्त की कमी है और उपचार के लिए तत्काल एक यूनिट रक्त की आवश्यकता है।