कासगंज: चकेरी गांव में गाली-गलौच के विरोध में हुई मारपीट, 4 आरोपियों पर दर्ज हुई एफआईआर
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव चकेरी में महिला ने गांव के चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता सोमवती की तहरीर पर पुलिस ने राजपाल, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार और आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।