खलीलाबाद: जंगलकला में पेयजल संकट गहराया, ग्राम प्रधान ने ट्यूबवेल और पंपसेट बंद कराने की उठाई मांग
जंगलकला ग्राम प्रधान राज कपूर गौतम ने जिलाधिकारी को पत्र देकर क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और पर्याप्त बारिश न होने से जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने मांग की है कि बारिश होने तक आसपास के निजी ट्यूबवेल व पंपसेट बंद कराए जाएं, जिससे पानी मिल सके