लाडपुरा: रावतभाटा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक गम्भीर घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jan 13, 2024 रावतभाटा थाना क्षेत्र में शनिवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दुर्गाशंकर पुत्र प्रभुलाल ख़ातीखेड़ा से रावतभाटा जा रहा था कि तेज रफ़्तार बाइक फिसलने से दुर्घटना में युवक गम्भीर घायल हो गया।जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।