लाडपुरा: जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में ली कोचिंग और हॉस्टल संचालकों की बैठक, गाइडलाइन की पालना के दिए निर्देश
Ladpura, Kota | Jan 12, 2024 जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने हॉस्टल और कोचिंग संचालकों की बैठक ली। इस दौरान जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालन के निर्देश दिए हैं। साथ ही नोडल अधिकारियों द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर आवश्यक कदम उठाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों में कार्यरत स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के साथ ही उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने की भी जरूरत है।