लाडपुरा: कोटा जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभागार में 'संपर्क पोर्टल' पर दर्ज शिकायतों की विभागवार ली समीक्षा बैठक
Ladpura, Kota | Jan 13, 2024 कोटा जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को 'संपर्क पोर्टल' पर दर्ज शिकायतों को देखते हुए विभागवार समीक्षा बैठक की। उन्होंने 90 दिन से पूर्व की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया है कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन आधा घंटा संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को देंगे। साथ ही प्रतिदिन न्यूनतम एक शिकायत का निवारण अनिवार्य रूप से करेंगे।