लाडपुरा: कोटा में 11 फरवरी को होगी हाडोती की पहली फुल मैराथन, रोटरी बिनानी सभागार में पोस्टर का हुआ विमोचन
Ladpura, Kota | Jan 12, 2024 कोटा में युवाओं और कोचिंग स्टूडेंट के बीच शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए हाडोती की पहली मैराथन 11 फरवरी को आयोजित होगी। इसके पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को रोटरी बिनानी सभागार में हो गया। 42 किलोमीटर फुल मैराथन के साथ 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर टाइम्ड रन और 5 किलोमीटर फैमिली एंड फन रन भी होगा