लाडपुरा: शहर के रामपुरा इलाके में पति-पत्नी की आपसी कहासुनी में पत्नी ने किया अज्ञात गोलियों का सेवन MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jan 13, 2024 शहर के रामपुरा इलाके में पति -पत्नी के बीच आपसी कहासुनी होने पर पत्नी ने अज्ञात गोलियों का सेवन कर लिया तबियत खराब होने पर उसे शनिवार को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहाँ महिला का इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार शहर के रामपुरा इलाके में रहने वाली श्रीमती संजू पत्नी धारा सिंह ने अपने पति से कहासुनी होने पर गुस्से में यह कदम उठाया।पुलिस मामले की जॉच कर रही है।