लाडपुरा: कोटा किशोरपुरा सजीदेहडा इलाके में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jan 12, 2024 कोटा शहर में लगातार बिक रहे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ किशोरपुर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की। पुलिस ने दानिश अहमद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जो की सजीदेहड़ा किशोरपुरा इलाके में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाइनीज मांझे के पांच रोल भी बरामद किए हैं