संडीला: अतरौली क्षेत्र में पत्नी की मौत के नौ माह बाद युवक ने की आत्महत्या, युवक गहरे सदमे में था, मृतक के दो मासूम बच्चे
Sandila, Hardoi | Jun 17, 2026 अतरौली थाना क्षेत्र के गांव जखवा मजरा महम्दापुर में पत्नी की मौत के सदमे से जूझ रहे एक श्यामसुंदर तिवारी ने सोमवार रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार देर शाम जब उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। बता दें कि नौ माह पहले उसकी पत्नी ने भी लखनऊ में आत्महत्या कर ली थी।