सरीला: गोहांड ब्लॉक कार्यालय में पंचायत सहायकों ने BDO को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा, ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया
सरीला तहसील क्षेत्र के गोहांड विकास खंड क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने आज मंगलवार को खंड विकास कार्यालय गोहांड में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने अल्प मानदेय, संसाधनों की कमी तथा सेवा संबंधी समस्याओं के विरोध में मोबाइल आधारित समस्त कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।