उधवा: उधवा प्रखंड में सांसद और विधायक ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया, पूजा समितियों ने किया जोरदार स्वागत
दशहरा के अवसर पर राजमहल सांसद विजय हांसदा एवं राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा-पंडालों का भ्रमण किया। जानकारी के अनुसार सांसद विजय हांसदा एवं विधायक एमटी राजा ने प्रखंड क्षेत्र के राधानगर,बेगमगंज,फुदकीपुर हाटपाड़ा,फुदकीपुर बंगालीपाड़ा,उधवा कचहरी घाट आदि पूजा पंडालों का भ्रमण किया।