बक्सर: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बक्सर, पहली सोमवारी पर शिवालयों में देखने को मिला आस्था व भक्ति का अद्भुत संगम
Buxar, Buxar | Aug 3, 2026 सावन मास की पहली सोमवारी के अवसर पर सुबह से ही पूरा बक्सर शहर भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया। शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" तथा "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया।