सिटी एसपी अशोक कुमार APM थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित कर थाना के सभी लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में APM थानाध्यक्ष सहित थाना के सभी अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने माननीय न्यायालय से वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।