➡️ बीना में किसानों को निःशुल्क मसूर बीज मिनी किट वितरित
➡️ दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
किसानों को दलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग, बीना के प्रांगण में किसानों को निःशुल्क मसूर बीज मिनी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान बीज मिनी किट प्राप्त करने पहुंचे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती उषा राय उपस्थित रहीं, जबकि जनपद उपाध्यक्ष श्री अमर प्रताप सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच श्री रतन यादव, नौगांव सरपंच श्री विकास पुरोहित, करौंदा के जनपद सदस्य श्री प्रकाश यादव, कृषि समिति अध्यक्ष श्रीमती संगीता लक्ष्मण सिंह ठाकुर (महादेवखेड़ी), किसान संगठन से जुड़े श्री सीताराम ठाकुर, श्री प्रतिपाल ठाकुर, श्री राजा बाबू यादव तथा धाड़ के सरपंच डॉ. यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसानों को निःशुल्क मसूर बीज मिनी किट वितरित की गईं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अवधेश राय ने डीएपी के विकल्पों की जानकारी दी। कृषि विस्तार अधिकारी श्री दीपेश मोगे, श्री अजहरुद्दीन, श्री अभिषेक कौशिक, श्री सचिन चतुर्वेदी, श्री प्रताप बघरी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कृषि विभाग की यह पहल किसानों को दलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने, उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने तथा नरवाई एवं पराली जलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसानों में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
#jansamparkMP #sagar