कुशलगढ़: एमबीडी कॉलेज में तिरंगा रैली, 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का लिया गया संकल्प
मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय, कुशलगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई, जिसे प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों के साथ