लखीसराय: बकरीद को लेकर ज़िला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लखीसराय में निकाला गया फ्लैग मार्च
बकरीद को लेकर बुधवार अपराह्न 5:30 बजे लखीसराय में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के संयुक्त निर्देशन में फ्लैग मार्च का आयोजन हुआ. यह फ्लैग मार्च शहर की विभिन्न सड़कों से होकर गुजरा. फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति एवं भाईचारे के साथ पर बनाने की अपील की गई.