गौतम बुद्ध नगर: अम्रपाली सोसायटी के समीप एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर कचरे के ढेर में लगाई गई आग, वीडियो हुआ वायरल, जांच शुरू
नोएडा के सेक्टर-120 में स्थित अम्रपाली सोसायटी के समीप एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर कचरे के ढेर में आग लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं कचरे के ढेर में लगी हुई आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला अधिकारी ने बताया है कि जल्द ही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।