गौतम बुद्ध नगर: हत्या के मामले में फरार आरोपी को जारचा थाना पुलिस ने छायसा के पास से किया गिरफ्तार
हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने छायसा के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 10 जनवरी शुक्रवार को जारचा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। आरोपी की पहचान नवाब के रूप में हुई है।