गौतम बुद्ध नगर: NEA के कार्यालय पर वरिष्ठ उद्यमियों ने मुख्य अधिशासी अभियंता के साथ व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर की बैठक
गौतम बुद्ध नगर जनपद के वरिष्ठ उद्यमियों ने जनपद में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा चेकिंग के नाम पर व्यापारियों के किये जा रहे उत्पीड़न को लेकर शुक्रवार को एनईए के कार्यालय पर मुख्य अधिशासी अभियंता हरीश बंसल के साथ बैठक की। इन दौरान हरीश बंसल ने मुख्य अधिशासी अभियंता ने व्यापारियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।