गौतम बुद्ध नगर: नया गांव के पास पुलिस ने 4 शातिर महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, नगदी व अन्य सामान बरामद
नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में मुख्य बाजारों व ऑटो स्टैंडों पर महिलाओं को निशाना बनाकर पर्स व आभूषण चोरी करने वाली 4 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण, ₹15000 नगद व अन्य सामान बरामद किया है। अभियुक्ताओं को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।