गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली सोसायटी में बायर्स को लंबे समय बाद भी नहीं मिले फ्लैट, बायर्स ने जताई चिंता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली सोसायटी में लंबे समय के बाद भी बायर्स को फ्लैट नहीं मिले हैं। 10 जनवरी शुक्रवार को बायर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि एनबीसीसी के द्वारा निर्माण पिछले काफी सालों से कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य बहुत धीमा चल रहा है हम घर के लिए परेशान हैं लेकिन आज तक फ्लैट नहीं मिला है। उम्मीद है कि जल्द ही फ्लैट मिल जाएगा।