वैशाली: जन स्वास्थ्य कल्याण समिति ने मझौली में आग से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण।
जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डा.एलबी सिंह ने मझौली में अग्निकांड से पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। आग लगने की खबर मिलते ही पटना से अपने टीम के साथ पीड़ित परिवार के सदस्यों से रविवार को मिलने पहुंचे और उनके बीच तोसक,कपड़ा भोजन सामग्री, चटाई, मच्छर दानी, बाल्टी , मग समेत अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया।