वैशाली: मदरना में कई एकड़ में फैले खर के खेत में लगी आग, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू
वैशाली प्रखंड क्षेत्र के मदरना में खर के खेत में अचानक आग लग गई। जिससे कई एकड़ में फैली खर की फसल जल गई। स्थानीय मुखिया सुनील साह के द्वारा इसकी सूचना वैशाली थाना की पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।