लातेहार: समाहरणालय में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन, उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता मे शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।