मोहम्मदगंज: मोहम्मद गंज प्रखंड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के लिए वोटरों को किया गया जागरूक।
मोहम्मद गंज प्रखंड क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य शुरू किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार के निर्देश पर ईवीएम व वीवी पैट का प्रदर्शन कर मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर मतदाता जागरुकता रथ को गांव गांव का भ्रमण करने के लिए रवाना किया गया।