मोहम्मदगंज: मोहम्मद गंज थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों को पालन का दिया निर्देश।
मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन के लिए निर्देश दिया जा रहा है। इसी क्रम में मोहम्मद गंज हैदर नगर मुख्य पथ के कई स्थानों पर मोहम्मद गंज थाना पुलिस ने पलामू के पुलिस कप्तान रेशमा रमेशन के निर्देश पर भोला मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।