मोहम्मदगंज: मोहम्मद गंज व हैदर नगर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन को लेकर विद्यालय के बच्चों को किया जागरुक।
मोहम्मद गंज व हैदर नगर थाना क्षेत्र के कई विद्यालयों में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को हैदरनगर थाना में नव पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी राजीव रंजन व आजाद अंसारी ने हैदर नगर प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी।