बड़हिया: बड़हिया पुलिस ने डुमरी से NBW और दरियापुर से कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार
बड़हिया पुलिस ने रविवार अपराह्न 3 बजे दरियापुर गांव से इसी गांव के रहने वाले राधाकांत सिंह के पुत्र कुर्की वारंटी प्रभात सिंह उर्फ मुन्नू को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुर्की के लिए दरियापुर गांव पुलिस पहुंची तो वहां से कुर्की वारंटी गिरफ्तार किए गए. डुमरी गांव से NBW संजय कुमार को गिरफ्तार कर पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.