हिण्डौन: हिंडौन सिटी के महिषासुर मर्दिनी मंदिर में 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
हिंडौन सिटी के शीतला कॉलोनी स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में 23वां स्थापना दिवस भव्य अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के साथ मनाया गया। स्थानीय भक्तों ने माता की महिमा का गीतों और गरबे के माध्यम से गुणगान किया। मंदिर समिति ने प्रसाद-वितरण और भंडारे का भी उत्तम प्रबंध किया।