पुनपुन: पुनपुन में चौकीदार के बेटे की हत्या, महुली के पास शव फेंका, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
Punpun, Patna | May 17, 2025 पुनपुन थाना में तैनात चौकीदार कमलेश पासवान के 20 वर्षीय पुत्र बिंदेश्वरी की हत्या कर शव को महुली के पास फेंक दिया । और सभी बदमाश मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है परिजन के बयान पर शनिवार के शाम 6:00 बजे केस दर्ज कराया गया है।