पुनपुन: मनोरा रेलवे गुमटी पर पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद, तीन बदमाशों ने युवक का किया अपहरण, पुलिस ने किया बरामद
Punpun, Patna | May 12, 2025 पुनपुन के मनोरा गांव के रेलवे गुमटी से पैसे के लेनदेन में हथियारबंद तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक को स्कॉर्पियो पर बैठकर लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद युवक दरभंगा पंकज मिश्रा की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी करके एसके पुरी थाना क्षेत्र से सोमवार की शाम 4 बजे बरामद कर लिया है।