पुनपुन: पुनपुन पंचायत समिति की बैठक का सदस्यों ने किया बहिष्कार, जमकर हंगामा और प्रदर्शन
Punpun, Patna | May 16, 2025 पुनपुन प्रखंड परिसर में पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे हंगामा एवं प्रदर्शन की वजह से स्थगित करना पड़ा । आक्रोशित सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय के गेट पर जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रखंड प्रखंड प्रमुख गुड़िया कुमारी ने आरोप लगाया है कि बैठक में कई पदाधिकारी अनुपस्थित रहते है।