पुनपुन: मनोरा और अलबकसपुर गांव में आरोपी के घर पर पुनपुन पुलिस ने इश्तहार चिपकाए
Punpun, Patna | May 14, 2025 पुनपुन थाना के अलवकसपुर और मनोरा गांव में आरोपी के घर पर इश्तहार पुलिस ने बुधवार की शाम 4 बजे ढ़ोल बजाकर चिपकाए। इस समय पुनपुन थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुनपुन के मनोरा गांव निवासी राजकुमार प्रसाद एवं अलबकसपुर गांव निवासी करीमन यादव के एक केस में फरार चल रहा है उसके बाद न्यायालय के आदेश पर दोनों के घरों पर इश्तिहार चिपकाए गए हैं।