चौमूं: चोंमू के NH-52 पर देर रात राधा स्वामी बाग चौराहे के पास दूध से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हाईवे पर लगा लंबा जाम
Chomu, Jaipur | May 9, 2026 चौमूं इलाके में NH-52 पर देर रात राधास्वामी बाग चौराहे के पास दूध से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने का मामला सामने आया है। वहीं इस हादसे में ट्रक ड्राइवर शंकर लाल कुड़ी को हल्की चोटें आईं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।