वैशाली: मुखिया प्रतिनिधि ने किया वैशाली प्रखंड टॉपर को सम्मानित ।
भगवानपुर रत्ती पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवारी राम ने मंगलवार को प्रखंड टॉपर छात्रा को बुके व उपहार देकर हौसला बढ़ाया। मुखिया प्रतिनिधि ने छात्रा व उनके माता और शिक्षकों को बधाई देते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि अनंत ने अपने गांव के साथ प्रखंड का नाम रोशन किया है।