घाटशिला: अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में 'प्रोजेक्ट उल्लास' शिविर, एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने किया उपचार
जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा संचालित 'प्रोजेक्ट उल्लास' के तहत मिर्गी रोगियों की निःशुल्क जांच, उपचार एवं दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 128 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई।