सांगोद में कांग्रेस का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर और पुनर्वास की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सांगोद में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध तथा मारूभाट-मारवाड़ा समाज के स्थायी पुनर्वास और शेष परिवारों को पट्टे उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आमजन की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। इस दौरान जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Ladpura, Kota | Jun 3, 2026