जहानाबाद: जहानाबाद में सहकारिता विकास समिति की बैठक, दुग्ध समितियों व CSC को बढ़ावा देने के निर्देश
जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दुग्ध सहकारी समितियों के गठन, पैक्सों के व्यवसाय विविधिकरण और ग्रामीण हाट संचालन को लेकर समीक्षा की गई। डीएम ने शेष पंचायतों में दुग्ध समितियों के गठन, हुलासगंज में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के निबंधन सहित विभिन्न निर्देश दिए।