देवास नगर: मिश्रीलाल नगर में घर के पोर्च में खड़ी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग, तीन अन्य वाहन भी चपेट में
देवास के मिश्रीलाल नगर में गुरुवार अलसुबह एक इलेक्ट्रिक ओला वाहन में आग लग गई। यह घटना हाईकोर्ट एडवोकेट गोस्वामी शंकर गिरी के मकान के पोर्च में सुबह 4:30 बजे हुई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में तीन अन्य दोपहिया वाहन भी आ गए। हालांकि, दो पेट्रोल वाहनों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।