पटना ग्रामीण: बिहार में सरकारी नौकरियों की खुशखबरी, लगभग 12 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी
बिहार में सरकारी नौकरी के अवसर लगातार युवाओं के लिए खुलते जा रहे हैं। वहीं बिहार में सरकारी नौकरी का ख्वाब देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जदयू कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे मंत्री विजय चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने यह ऐलान किया है कि बिहार में चुनाव से पहले लगभग 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी।