पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने 6341 जूनियर इंजीनियर और 496 इंस्ट्रक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपे, सीएम सचिवालय में हुआ संवाद
सीएम सचिवालय स्थित संवाद में मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जहां सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न विभागों के नवनियुक्त 6341 जूनियर इंजीनियर और 496 इंस्ट्रक्टर को नियुक्ति सौंपा। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावे संबंधित विभाग के तमाम मंत्री, सचिव और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।